फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल: केरल में बोले राजनाथ- बाइडन ने भी माना मोदी का लोहा, राज्य को एलडीएफ-यूडीएफ से बचाएं

Sun, 28 Mar 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 04:20 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: बंगाल और असम में शनिवार को पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। बंगाल में पांच जिलों की 30 सीटों पर 79.79 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, असम में पहले चरण में कुल 76.92 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। वहीं, असम में दूसरे चरण की वोटिंग छह अप्रैल को होगी। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स... 

विज्ञापन
Assembly Election 2021 Live Updates West Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry In Hindi News All Updates
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

लाइव अपडेट

06:41 PM, 28-Mar-2021

एर्नाकुलम में राजनाथ का रोड शो रद्द 

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूती बढ़ाने के लिए एर्नाकुल में भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एर्नाकुलम में रोड शो होना था, जिसे रद्द कर दिया गया। दरअसल, खराब मौसम के चलते राजनाथ सिंह का विमान नहीं उतर पाया था। 


 
04:18 PM, 28-Mar-2021

बाइडन ने माना मोदी का लोहा: राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के त्रिशूर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड बैठक में कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि केरल को एलडीएफ और यूडीएफ से, उनकी विचारधारा से बचाएं औप राज्य को एक बार फिर उसका असली स्थान दिलाएं।
 
विज्ञापन
04:04 PM, 28-Mar-2021

हम बड़ी जीत हासिल करेंगे- ममता बनर्जी

चांदीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते, मगर जिस हिसाब से मतदान हुआ उसे देखकर मैं कह सकती हूं कि हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। 
04:00 PM, 28-Mar-2021

रायपुरम सीट विपक्षी दल द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित रायपुरम सीट विपक्षी दल द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है और इस सीट को वापस पाने के लिए वह जी जान से कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2001 में यह सीट गंवा दी थी और तब से इस पर अन्नाद्रमुक का कब्जा है। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने इस विधानसभा सीट पर लगातार चार चुनावों में द्रमुक और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के उम्मीदवारों को मात दी है। बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव छह अप्रैल को होंगे।
03:50 PM, 28-Mar-2021

ममता बनर्जी ने कहा, मैं वोट होने तक नंदीग्राम में रहूंगी

पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वोट होने तक नंदीग्राम में रहूंगी। वोट के बाद यहां से जाऊंगी। ममता ने कहा कि मैं आपकी पड़ोसी बनूंगी। एक अप्रैल को चुनाव होने तक मैं अगले तीन दिन नंदीग्राम में रहूंगी। बता दें कि नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान होना है। 
03:19 PM, 28-Mar-2021

केरल में यूडीएफ 'नागनाथ' और एलडीएफ 'सांपनाथ' है- गिरिराज सिंह 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केरल में यूडीएफ और एलडीएफ दो पार्टी हैं। एक नागनाथ है और दूसरी सांपनाथ है। केरल की जनता को अब नागनाथ और सांपनाथ नहीं चाहिए, उसे विकासनाथ चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 28-Mar-2021

ममता के सवाल पर पटलवार

वहीं, गृह मंत्री ने ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल किए जाने पर भी पटलवार किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बांग्लादेश दौरे पर कोई प्रचार की बात नहीं कही। पीएम का दौरा दो देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए है। वहां पर उन्होंने न चुनाव की बात कही, न ममता बनर्जी के लिए कुछ कहा है।
02:58 PM, 28-Mar-2021

भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी- अमित शाह

शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। असम में भी हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
02:55 PM, 28-Mar-2021

वर्षों बाद हुआ ऐसा, न फटा बम और न चली गोली

शाह ने कहा कि दहशत थी कि हर बार की तरह गुंडे इस बार भी चुनाव को प्रभावित करेंगे। बंगाल में चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने में सफलता मिली है। बंगाल के चुनाव में हिंसा आम बात हो गई थी। कई वर्षों के बाद यह पहला चुनाव है जब एक भी बम नहीं फटा है, एक भी गोली नहीं चली है।

 
02:51 PM, 28-Mar-2021

पहले चरण में बंगाल में 26 तो असम में 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक हुआ है। एक व्यक्ति की भी मृत्यु नहीं हुई है। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार 30 में से 26 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है। हम असम में भी 47 सीटों में से 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed