फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2021 election commission to hold meeting today for preparation

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में कब बजेगा चुनावी बिगुल, आज आयोग की बैठक में मंथन

Wed, 24 Feb 2021 09:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Feb 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
assembly election 2021 election commission to hold meeting today for preparation
Election commission - फोटो : social media

इस साल पांच राज्यों यानि कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को चुनाव आयोग ने चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि अप्रैल-मई में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। आयोग ने सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में पांचों राज्यों में होने वाले चुनावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक के बाद चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। 
विज्ञापन

 

बंगाल में संवेदनशील बूथों की पहचान
चुनाव आयोग की इस बैठक में पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती पर भी चर्चा की जाएगी। विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल को लेकर चर्चा की जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां करीब 6,400 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। गुरुवार को उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बलों की 250 कंपनियों की तैनाती शुरू
इससे दो दिन पहले केंद्र सरकार के साथ चुनाव आयोग की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ढाई सौ कंपनियों की तैनाती करनी शुरू कर दी थी। इन कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed