असम: महिला भाजपा नेता ने की आत्महत्या, पार्टी का नेता बर्खास्त; पुलिस ने हिरासत में लिया
Assam: असम भाजपा की एक महिला नेता की पार्टी के एक नेता के साथ अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद गुवाहाटी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम भाजपा की एक महिला नेता की पार्टी के एक नेता के साथ अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद गुवाहाटी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक असम भाजपा के किसान मोर्चा सचिव इंद्राणी तहबिलदार शुक्रवार को गुवाहाटी के बामुनि मैदाम में अपने आवास पर मृत पाई गईं।
इस बीच, असम प्रदेश भाजपा ने किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता अनुराग चालिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चालिया को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक भाजपा के एक शीर्ष नेता के साथ अंतरंग पल में तहबिलदार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
इस बीच, शनिवार को असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता ने किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता अनुराग चालिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला नेता की आत्म हत्या मामले में अनुराग का नाम आ रहा है। इसके बाद, शाम को पुलिस ने अनुराग चालिया को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अनुराग से पूछताछ कर रही है।