{"_id":"5f4acd54048a4a46b3166e5d","slug":"assam-tv-serial-banned-after-being-accused-of-promote-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में टीवी धारावाहिक पर लगा लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, प्रतिबंधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में टीवी धारावाहिक पर लगा लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, प्रतिबंधित
Sun, 30 Aug 2020 03:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में एक टेलीविजन धारावाहिक को लेकर बवाल मच गया है। टीवी धारावाहिक पर आरोप है कि उसने लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री को टीवी पर दिखाया। जिसके बाद इसको लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद टेलीविजन धारावाहिक को प्रतिबंधित कर दिया गया। दक्षिणपंथी समूहों ने आरोप लगाया कि यह धारावाहिक ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा दे रहा है और हिंदू एवं असमी संस्कृति को बदनाम कर रहा है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कामरूप (मेट्रो) जिला स्तरीय निगरानी समिति की अनुशंसाओं पर टीवी धारावाहिक ‘बेगम जान’ को दो महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धारावाहिक का प्रसारण बंद करने के लिए केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) कानून, 1995 के तहत आदेश जारी किए गए।
गुप्ता ने बताया कि एक निजी मनोरंजन चैनल द्वारा प्रसारित धारावाहिक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर दस सदस्यीय समिति ने विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि समिति की अनुशंसा के आधार पर 24 अगस्त को आदेश जारी किया गया। समिति ने धारावाहिक के प्रसारण से शांति एवं सौहार्द भंग होने की आशंका जताई थी।