फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Top Official Shoots Himself In ICU After Wife Dies Of Cancer news in hindi

Assam: कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन का दुख सहन नहीं कर सके असम के गृह सचिव, गोली मारकर खुद की ली जान

Wed, 19 Jun 2024 09:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jun 2024 09:41 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की पत्नी का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

विज्ञापन
Assam Top Official Shoots Himself In ICU After Wife Dies Of Cancer news in hindi
गृह सचिव शिलादित्य चेतिया - फोटो : एक्स/जीपीसिंह

विस्तार

असम से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी पत्नी की मौत की खबर सहन नहीं कर सके और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

 
कैसर का चल रहा था इलाज
पुलिस ने बताया कि असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की पत्नी का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी चेतिया सहन नहीं कर सके और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) पहुंच गए। फिर खुद को अपनी सरकारी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

  
बता दें, चेतिया की पत्नी कार्सिनोमा की चौथी स्टेज में थी और पिछले कुछ दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं, अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पिछले चार महीनों से वह भी छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ देर अकेले रहने के लिए कहा
नेमकेयर अस्पताल के निदेशक हितेश बरुआ ने बताया कि अधिकारी की पत्नी का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। चेतिया को इस बारे में जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे और पत्नी के शव के साथ कुछ देर अकेले रहने के लिए कहा। 
 
फिर जो हुआ...
बरुआ ने आगे बताया कि चेतिया अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करना चाहते थे। इसलिए हम लोग बाहर आ गए। लेकिन थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर सब लोग वहां पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि अधिकारी ने खुद को गोली मार ली थी। हमने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 

असम के डीजीपी ने क्या कहा?
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अधिकारी की मौत के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के कारण उनकी पत्नी की मौत के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की दुखद मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।




कौन थे शिलादित्य चेतिया?
2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शिलादित्य चेतिया अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पैदा हुई परेशानियों से जूझ रहे थे। असम सरकार में सचिव बनने से पहले शिलादित्य चेतिया राज्य के तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने गृह सचिव के रूप में तैनात होने से पहले असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में भी काम किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed