फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police Reaches Kolkata To Arrest Man Who Complainant in Sharmistha Panoli Case Details in Hindi

Kolkata: शर्मिष्ठा पनोली पर मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की तैयारी; असम पुलिस पहुंची कोलकाता

Thu, 05 Jun 2025 08:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jun 2025 08:25 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शर्मिष्ठा पनोली नाम की पुणे की लॉ छात्रा को गिरफ्तार किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Assam Police Reaches Kolkata To Arrest Man Who Complainant in Sharmistha Panoli Case Details in Hindi
Sharmistha Panoli - फोटो : PTI

विस्तार

असम पुलिस की एक टीम वजाहत खान के लिए गिरफ्तारी वारंट लेकर कोलकाता पहुंच गई है। वजाहत खान की शिकायत पर ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वजाहत को सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले भाषण और अपमानजनक टिप्पणियों वाले पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है। उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। हालांकि, वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


असम पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने भी श्री राम स्वाभिमान परिषद नामक एक ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब पुलिस टीम वहां गई तो वह अपने कोलकाता स्थित घर पर नहीं मिला। उस पर अन्य राज्यों में भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वजाहत खान ने कानून की पढ़ाई कर रही पनोली पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने का आरोप लगाया था, जिसमें कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था कि उन्होंने सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो अपलोड करने के आरोप में 22 वर्षीय महिला इन्फ्लुएंसर को अवैध रूप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया था कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि मामले की उचित जांच की गई और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने भी दर्ज कराई एफआईआर
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल और पश्चिम बंगाल भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ की सदस्य संजुक्ता सामंत ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वजाहत खान के खिलाफ दो पुलिस स्टेशनों बल्लीगंज पुलिस स्टेशन, कोलकाता और हावड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।

क्या है मामला?
इससे पहले कोलकाता पुलिस ने कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला एक वीडियो अपलोड करने के लिए महिला को गिरफ्तार किया था, जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड अभिनेता ऑपरेशन सिंदूर पर चुप थे। कोलकाता पुलिस ने कहा, 'कुछ सोशल मीडिया अकाउंट गलत सूचना फैला रहे हैं कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान का विरोध करने के लिए एक कानून की छात्रा को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। यह कहानी शरारती और भ्रामक है।' 


15 मई को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महिला के खिलाफ 15 मई को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो भारत के नागरिकों के एक वर्ग की धार्मिक आस्था का अपमान करता है और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य और घृणा को बढ़ावा देता है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की उचित धारा के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी महिला पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य करने, जानबूझकर अपमान करने, शांति भंग करने के लिए उकसाने के अलावा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गुड़गाव से उसकी गिरफ्तारी हुई। फिर उसे कोलकाता लाया गया। यहां की एक अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज की और 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed