फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police file a case against Telangana CM k Chandrashekar Rao on demanding proof for surgical strike

केसीआर के खिलाफ मुकदमा दर्ज: तेलंगाना के सीएम ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई

Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
सार

सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि था कि, मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सबूत पेश करने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करती है।

विज्ञापन
Assam Police file a case against Telangana CM k Chandrashekar Rao on demanding proof for surgical strike
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। असम पुलिस के सूत्रों ने बताया कि, उनके खिलाफ भाजपा समर्थकों की शिकायत के बाद भारत विरोधी भावनाओं को उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, केसीआर ने सोमवार को कहा था कि, भाजपा सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने चाहिए। 

विज्ञापन


क्या कहा था केसीआर ने 
सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि था कि, मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सबूत पेश करने दो। उन्होंने कहा था कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। उन्होंने आगे कहा था कि, सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग कर रही है। 

विज्ञापन


बिस्वा की टिप्पणी के जवाब में आया था बयान 
चंद्रशेखर राव का यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की टिप्पणी के बाद आया था। दरअसल, शुक्रवार को बिस्वा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जनरल बिपिन राव देश का गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आज राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। क्या हमने आज तक सबूत मांगा है कि राहुल गांधी राजीव गांधी के ही बेटे हैं। उनको मेरे देश की सेना से सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। इस टिप्पणी के बाद चंद्रशेखर राव ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिस्वा को बर्खास्त करने की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौतरफा घिरे थे केसीआर
सर्जिकल स्ट्राइक मामले में बयान देने के बाद के चंद्रशेखर राव चौतरफा घिर गए हैं। हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व किशन रेड्डी भी उनके इस बयान की आलोचना कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed