फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police arrests photographer seen thrashing injured man in viral video during clashes

असम हिंसा मामला: अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा फोटोग्राफर गिरफ्तार, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

Fri, 24 Sep 2021 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 10:12 AM IST
सार

असम हिंसा को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने आज 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। वहीं, मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। राजनैतिक दलों ने हाईकोर्ट के रियाटर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Assam Police arrests photographer seen thrashing injured man in viral video during clashes
घायल शख्स को मारता कैमरामैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के दरांग इलाकों में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद खौफनाक वीडियो सामने आया है। अधमरा व्यक्ति के साथ पुलिस और कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता भी दिख रहा है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है। वहीं, पुलिस के जवान भी उसपर लाठी बरसा रहे हैं। ग्रामीणों पर अवैध कब्जा करने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पुलिस और कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। वहीं, नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। उस पर एक फोटोग्राफर बेरहमी से कूद रहा है और उसे मार रहा है।
विज्ञापन


पुलिस पर घायल जवान पर जुल्म ढाहने और फायरिंग करने का आरोप
बताया जा रहा है कि शख्स पुलिस फायरिंग में घायल हो गया उसके बाद भी फोटोग्राफर उसके ऊपर कूद रहा है और ईंट से उसपर हमला कर रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस के कुछ जवान भी उसपर लाठियां बरसा रहे हैं और हवाई फायर कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों पर अवैध कब्जे का आरोप
दरअसल, असम पुलिस द्वारा दरांग के एक इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान में  अब तक 800 परिवारों को यहां से हटाया जा चुका है। गुरुवार को हुई झड़प में 2 नागरिक की मौत हो गई जबकि पुलिस के 9 जवान घायल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और फायरिंग का सहारा लिया। सरकार की ओर से दावा किया गया कि यहां लोग अवैध अतिक्रमण करके रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान थे।


12 घंटे तक बंद रखने का एलान
घटना के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। घटना को देखते हुए आज कुछ सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने 12 घंटे तक दरांग को बंद करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed