{"_id":"5d4b740a8ebc3e6cc05059e5","slug":"assam-police-arrested-four-linkmen-of-ulfa-including-teacher-a-student-and-a-technician","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में अलगाववादी संगठन 'उल्फा' के चार सदस्य धराए, महिला शिक्षक और छात्रा भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में अलगाववादी संगठन 'उल्फा' के चार सदस्य धराए, महिला शिक्षक और छात्रा भी शामिल
Thu, 08 Aug 2019 06:29 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:29 AM IST
सार
- पुलिस ने उल्फा झंडा, नक्सल साहित्य और मोबाइल फोन जब्त किया
- एक स्कूल शिक्षिका और एक नर्सिंग होम की तकनीशियन भी शामिल
- संगठन में उनकी भूमिका का पता लगा रही है असम पुलिस
विज्ञापन
Ulfa linkmen arrested in Assam
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के अलगाववादी संगठन 'उल्फा' के चार सदस्यों को पुलिस ने डिब्रूगढ़ में गिरफ्तार किया है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम यानी कि उल्फा के चारों सदस्यों के पास से पुलिस ने उल्फा झंडा, नक्सल साहित्य और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Assam: 4 members of the United Liberation Front of Assam (ULFA) apprehended by police in Dibrugarh. S Shankaran, SP says, "We're ascertaining their role in the organisation. 1 ULFA flag, Naxal literature & mobile phones seized from them. Further investigation underway". (7.8.19) pic.twitter.com/kHDxlVN9sO
— ANI (@ANI) August 7, 2019
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इन चारों सदस्यों में एक स्कूल शिक्षिका और एक नर्सिंग होम की तकनीशियन भी शामिल है। महिला शिक्षिक की पहचान गोलाघाट की छायानिका कामन के रूप में हुई है, जबकि तकनीशियन की पहचान डिब्रुगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में कार्यरत कनक पेगु के रूप में हुई है। अन्य दो सदस्यों में डिब्रूगढ़ की छात्रा कविता कामन और नाहरकटिया की देवज्योति शामिल हैं।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ पुलिस कप्तान (एसपी) सुभाषिणी शंकरन ने कहा कि पुलिस ने चारों के पास से एक उल्फा झंडा, नक्सल साहित्य और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस की टीम संगठन में उनकी भूमिका का पता लगा रही है। आगे की जांच चल रही है।