फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam police arrested 3 people in the case related to forged signature of Chief Minister Himanta Biswa Sarma

असम : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े मामले में आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 01:45 AM IST
सार

असम पुलिस ने बिस्व सरमा के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े मामले में सोमवार को बताया, मुख्य आरोपी इमरान शाह चौधरी को रविवार को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 8 सितंबर को दिसपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Assam police arrested 3 people in the case related to forged signature of Chief Minister Himanta Biswa Sarma
arrest - फोटो : istock

विस्तार

असम पुलिस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, मामले में मुख्य आरोपी इमरान शाह चौधरी को रविवार को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जाएगा, जबकि दो अन्य राजीव कलिता और दिलीप दास की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने आठ सितंबर को दिसपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें यह कहा गया था कि जन स्वास्थ्य विभाग (पीएचई) के मुख्य अभियंता को काम आवंटित कराने के लिए सौंपे गए दस्तावेज में सरमा के हस्ताक्षर नकली हैं। लोहित कंस्ट्रक्शन के नाम पर इस काम का आवंटन किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed