{"_id":"647dd6058aafb629cc029ee3","slug":"assam-nitin-gadkari-s-big-gifts-to-assam-inaugurates-two-national-highways-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: नितिन गडकरी की असम को बड़ी सौगातें; दो राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन, दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: नितिन गडकरी की असम को बड़ी सौगातें; दो राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन, दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी
Mon, 05 Jun 2023 10:30 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:30 PM IST
सार
गडकरी ने 247 करोड़ रुपये की लागत से बने एनएच 127 के 10 किलोमीटर नागांव बाईपास से तेलियागांव 4-लेन सेक्शन और 156 करोड़ रुपये की लागत से बने एनएस पर बने 8 किलोमीटर के तेलियागांव-रंगागरा 4-लेन सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को असम में दो नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने उत्तरी-पूर्वी राज्यों में भी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का अनावरण किया। इन चार प्रोजेक्ट का कुल मूल्य 1,450 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
गडकरी ने वीडियो कॉन्फेरेंस के जरिए 535 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से एनएच 15 पर 4-लेन मंगलदई बाईपास (15 किमी) के निर्माण और 517 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 29 पर 13 किलोमीटर चार-लेन डबोका-परखुवा खंड के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।
विज्ञापन
गडकरी ने 247 करोड़ रुपये की लागत से बने एनएच 127 के 10 किलोमीटर नागांव बाईपास से तेलियागांव 4-लेन सेक्शन और 156 करोड़ रुपये की लागत से बने एनएस पर बने 8 किलोमीटर के तेलियागांव-रंगागरा 4-लेन सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि असम विकास की तरफ बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने इस परियोजना को परा करने में हमारी हरसंभव मदद की है। जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरियां देने में राज्य सरकार की ओर से अहम भूमिका निभाई गई है। काम ऐसे ही तेजी से पूरे किए जाते हैं। इसी में असम समेत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को फायदा होगा।
असम में छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरपोथर थाना क्षेत्र के नंबर 2 नम्बोर वन पुल के पास तलाशी अभियान शुरू किया और नागालैंड से आ रहे एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने कार के दरवाजे के पैनल में छिपाकर रखे गए 89 साबुन के डिब्बों से 1.10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार वाहन का चालक परेश मलिक मादक पदार्थ नागालैंड के दीमापुर से ला रहा था।