Assam: लक्षद्वीप, द्वारका के बाद अब पीएम ने की असम जाने की अपील, पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर; देखें तस्वीरें
काजीरंगा नेशनल पार्क का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की।
विस्तार
I would urge you all to visit Kaziranga National Park and experience the unparalleled beauty of its landscapes and the warmth of the people of Assam. It's a place where every visit enriches the soul and connects you deeply with the heart of Assam. pic.twitter.com/MFCg9oeFm3
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024विज्ञापन
हाथियों को खिलाया पीएम मोदी ने गन्ना
काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा से जुड़ी तस्वीरों पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीरों में पीएम मोदी लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमाई हाथियों को गन्ना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि काजीरंगा गैंडों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ हाथियों की भी बड़ी संख्या है।
Feeding sugar cane to Lakhimai, Pradyumna and Phoolmai. Kaziranga is known for the rhinos but there are also large number of elephants there, along with several other species. pic.twitter.com/VgY9EWlbCE
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
पीएम मोदी ने चाय बागानों की तस्वीरें की साझा
वहीं सोशल मीडिया पोस्ट पर असम के चाय बागानों से जुड़ी भी तस्वीरें पीएम मोदी ने साझा की। उन्होंने कहा कि असम अपने शानदार चाय बागानों के लिए जाना जाता है। असम चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि मैं चाय बागान से जुड़े लोगों की सराहना करता हूं, जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दुनिया भर में असम का नाम रोशन कर रहे हैं। मैं पर्यटकों से राज्य के दौरे के दौरान इन चाय बागानों का दौरा करने का भी आग्रह करता हूं।
Assam is known for its splendid tea gardens, and Assam Tea has made its way all over the world.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
I would like to laud the remarkable tea garden community, which is working hard and enhancing Assam’s prestige all over the world.
I also urge tourists to visit these tea gardens… pic.twitter.com/lCMSyQCPZg