{"_id":"5936d97b4f1c1b821c9c8ae5","slug":"assam-more-than-59-000-people-affected-due-to-flood-situation-in-92-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ से एक लाख से अधिक लोग प्रभावित, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ से एक लाख से अधिक लोग प्रभावित, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स
एजेंसी
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
असम में बाढ़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के लखीमपुर और करीमगंज जिलों में बाढ़ से तकरीबन एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि राज्य में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
असम की आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1,01,809 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि चार गांवों में बेतहाशा पानी भर गया है। बाढ़ के चलते 385.67 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा करीमनगर में 97 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4500 से अधिक लोग लखीमपुर में प्रभावित रहे। प्राधिकरण ने राहत कैंप की व्यवस्था की है, जिसमें करीब 113 लोगों ने शरण ली हुई है।
बाढ़ के चलते किसी भी प्रकार की आपदा के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारतीय वायु सेना ने बताया कि उसने बाढ़ प्रभावित ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले असम व अन्य राज्यों में सुरक्षा के तहत अपने विमान तैयार किए हुए हैं। जिससे अचानक किसी भी आपदा के समय उससे निपटा जा सके।
वायु सेना के पूर्वी कमान के चीफ एयर मार्शल अनिल खोसला ने बताया कि हम संबंधित राज्यों की सरकारों के लगातार संपर्क में हैं, जिससे किसी भी प्रकार की जरूरत के वक्त हम मौके पर मौजूद रह कर लोगों की मदद कर सके।

Assam: More than 59,000 people affected due to flood situation in 92 villages of Lakhimpur, Karimganj and Darrang districts pic.twitter.com/WrmDVN3TUl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 6, 2017