{"_id":"6117aef28ebc3ee067779f50","slug":"assam-mizoram-dispute-tension-increased-again-on-the-border-of-both-states-bomb-blast-in-hailakandi-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम-मिजोरम विवाद: हैलाकांडी के स्कूल में बम धमाका, दोनों राज्यों की सीमा पर फिर बढ़ा तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम-मिजोरम विवाद: हैलाकांडी के स्कूल में बम धमाका, दोनों राज्यों की सीमा पर फिर बढ़ा तनाव
Sat, 14 Aug 2021 05:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 14 Aug 2021 05:24 PM IST
सार
असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबर है। एक स्कूल में धमाके के बाद तनातनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर शनिवार को फिर तनाव बढ़ गया है। असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के एक स्कूल में बम धमाके के बाद तनातनी बढ़ने की खबर है। धमाके में स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
हैलाकांडी के एसपी गौरव उपाध्याय के अनुसार स्कूल में विस्फोट की पुष्टि की है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए हैं। बम धमाके की ये घटना हैलाकांडी जिले के गुटगुटी में हुई। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। धमाके के कारण इस पूर्व प्राथमिक स्कूल की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। यह स्कूल असम और मिजोरम की सीमा पर स्थित है। फिलहाल कोरोना संकट के चलते यह बंद था और रात के वक्त धमाके के दौरान वहां कोई भी नहीं था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष हो गया था। इसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। मिजोरम ने इसके बाद असम सीमा पर नाकेबंदी कर दी थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गत दिनों पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान भी सीमा विवाद को लेकर चर्चा की थी। नौ अगस्त से दोनों राज्यों के बीच वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई है।
विज्ञापन