फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam-Meghalaya border row: Assam Petroleum Mazdoor Union resumes fuel transportation to Meghalaya

Assam-Meghalaya border row: मेघालय जाने वाले ईंधन वाहनों के पहिए थमे, सीएम संगमा बोले-पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

Fri, 25 Nov 2022 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/शिलांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 25 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

Assam-Meghalaya border row: शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इसका भंडारण नहीं करें। सरकार पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए है...

विज्ञापन
Assam-Meghalaya border row: Assam Petroleum Mazdoor Union resumes fuel transportation to Meghalaya
Assam-Meghalaya border row - फोटो : for reference only

विस्तार

असम में पेट्रोलियम कर्मचारियों के शीर्ष निकाय ने कहा कि असम से जा रहे वाहनों पर हमले की खबरों के बाद मेघालय में ईंधन के परिवहन को रोक दिया है। बताया जा रहा है कि इससे मेघालय में ईंधन की काफी किल्लत हो गई है और पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दूसरी ओर मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा है कि राज्य में ईंधन की किसी तरह की किल्लत नहीं है। इस बीच, शुक्रवार को कुछ ट्रकों को मेघालय जाने की अनुमति दी गई है। मंगलवार सुबह असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

असम पेट्रोलियम मजदूर यूनियन (एपीएमयू) ने आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल समेत सभी पीएसयू तेल विपणन कंपनियों को अलग-अलग पत्र भेज कर टैंकरों में ईंधन नहीं भरे जाने के यूनियन के फैसले के बारे में अवगत कराया। गुवाहाटी स्थित आईओसी के पूर्वोत्तर मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह का पत्र मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, नुमलीगढ़ रिफाइनरी के प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अब तक पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन

संगठन ने इस बात पर बल दिया है कि मौजूदा स्थिति में ट्रांसपोर्टरों के साथ-साथ उत्पादों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। वहीं, मेघालय की राजधानी शिलांग समेत राज्य के कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ जमा होने लगी। वाहनों की लगी कतार के कारण कई इलाकों में पूरा ट्रैफिक जाम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इसका भंडारण नहीं करें। सरकार पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सरकार द्वारा स्टॉक और आपूर्ति की कमी को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी आवश्यक सामान की घबराहट में खरीदारी न करें।

इस बीच, शुक्रवार को असम और मेघालय के बीच हुई हिंसा के चार दिन बाद असम ने सामानों से लदे ट्रकों को मेघालय में प्रवेश करने की अनुमति दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच हिंसा बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने के बाद, पुलिस ने मेघालय में प्रवेश करने के लिए ट्रकों और यात्री वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed