{"_id":"5c0756c3bdec2241946b462a","slug":"assam-local-body-elections-voting-underway-at-a-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पंचायत चुनाव : पहले चरण का मदतान समाप्त, सत्ताधारी भाजपा की होगी परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पंचायत चुनाव : पहले चरण का मदतान समाप्त, सत्ताधारी भाजपा की होगी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इस पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। असम में भाजपा सत्ता में है इसी लिए पार्टी की प्रदेश में परीक्षा मानी जा रही है। पिछले काफी समय से यहां एनआरसी का मुद्दा गर्माता रहा है। पहले चरण के मतदान में 43,515 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनके भाग्य का फैसला 97 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
सत्ताधारी बीजेपी, असम गण परिषद, कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) ने इस चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। चुनाव में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पहले चरण में कुल 97,45,709 मतदाता, 43,515 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे, इसके लिए 14077 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में असम के 16 जिलों में मतदान कराए जाएंगे। असम के राज्य चुनाव आयुक्त एच. एन. वोरा ने मीडिया को बताया कि पहले चरण के चुनाव 5 दिसंबर को कराए जाएंगे वहीं दूसरे चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
वोटों की गिनती 12 और 13 दिसंबर को होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले चरण के मतदान में सत्ताधारी बीजेपी, कांग्रेस और एजीपी के बीच कांटे की टक्कर होगी। असम गण परिषद सरकार में भागीदार भी है लेकिन पंचायत चुनाव में दोनों आमने सामने हैं।
#Assam local body elections: Voting underway at a polling booth in Guwahati pic.twitter.com/uAQXupjvbc
— ANI (@ANI) December 5, 2018