फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government took important steps to stop African swine fever killed more than 1000 pigs

Assam: अफ्रीकी स्वाइन बुखार को रोकने के लिए असम सरकार ने उठाया अहम कदम, मार डाले 1000 से अधिक सुअर

Mon, 04 Sep 2023 05:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Sep 2023 05:11 PM IST
सार

लखीमपुर जिले में अफ्रीकी स्वाइन बुखार को फैसले से रोकने के लिए 10 डॉक्टरों की टीम ने 1000 से भी अधिक सुअरों को बिजली के झटके देकर मार दिया।

विज्ञापन
Assam government took important steps to stop African swine fever killed more than 1000 pigs
African Swine Fever - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के लखीमपुर में पशु चिकित्सकों के एक समूह ने अफ्रीकी स्वाइन बुखार को फैलने से रोकने के लिए 1000 से भी अधिक सुअरों को मार डाला। इस बात की जानकारी पशुपालन और स्वास्थ्य अधिकारी कुलधर सैकिया ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लखीमपुर जिले में अफ्रीकी स्वाइन बुखार को फैलने से रोकने के लिए 10 डॉक्टरों की टीम ने 1000 से भी अधिक सुअरों को बिजली के झटके देकर मार दिया। जिले में अफ्रीकी स्वाइन बुखार तेजी से फैल रहा है और यही कारण है कि सुअरों को बिजली के झटके देकर मारा जा रहा है।' 
विज्ञापन


सरकार ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में बुखार को फैलने से रोकने के लिए 27 उपकेंद्रों से लगभग 1378 सुअरों को मार डाला। इसी साल के शुरुआत में असम सरकार ने एवियन इंफ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए राज्य में मुर्गी और सुअर की एंट्री पर बैन लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के पशु चिकित्सा और पशुपालन मंत्री अतुल बोरा ने कहा, 'उत्तर-पूर्वी राज्यों में मुर्गी और सुअर से होने वाले एवियन इंफ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन बुखार को फैलने से रोकने के लिए कदम उठा लिया गया है। देश के कई राज्यों में एवियन इंफ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन बुखार के फैलने के बाद असम सरकार ने राज्य में मुर्गी और सुअरों के एंट्री पर बैन लगा दिया था।' 


मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जनवरी में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने 700 सुअरों को मार डाला था। अफ्रीकी स्वाइन बुखार एस्फरविरिडे परिवार का एक डबल स्टैंडर्ड डीएनए वायरस है। यह घरेलू और जंगली दोनों सूअरों को प्रभावित करता है। जहां स्वाइन फ्लू जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है वहीं, अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों से मनुष्यों में नहीं फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed