फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam former DIG wanted in police examination paper leak scam detained at Indo-Nepal border

असम: पुलिस पेपर लीक मामले में पूर्व डीआईजी हिरासत में, सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल से पकड़ा

Tue, 06 Oct 2020 05:57 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Assam former DIG wanted in police examination paper leak scam detained at Indo-Nepal border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में ले लिया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। पीके दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि दत्ता को असम सीआईडी द्वारा जारी 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने पीटीआई को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में लेने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है और असम पुलिस की एक टीम उन्हें राज्य में वापस ला रही है।'
विज्ञापन



पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता दीबान डेका और पूर्व डीआईजी पीके दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे। भाजपा नेता दिबान डेका को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, उन्हें एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सके। पेपर लीक घोटाले के सिलसिले में अब तक 32 लोगों को पकड़ा गया है। अगर दत्ता को गिरफ्तार किया जाता है, तो इनकी संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी।

बता दें कि भाजपा नेता डेका ने 30 सितंबर की रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया। डेका को कामरूप के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें गुवाहाटी नगर पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में पांच दिनों के लिए भेज दिया गया।


भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया। डेका ने फेसबुक पर खुद की पहचान भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में बताई है और उन्होंने 2011 का असम विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और वह 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed