फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood Situation is getting worse about 25 lakh people are affected

असम में बाढ़ से हाहाकार, पांच और की मौत, कुल संख्या 128 हुई, 25 लाख लोग प्रभावित

Sun, 26 Jul 2020 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Jul 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Assam Flood Situation is getting worse about 25 lakh people are affected
असम में बाढ़ से बने हालात - फोटो : पीटी

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार को आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ के चलते यहां पांच और लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि राज्य के 23 जिलों में बाढ़ के कहर से 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं 

विज्ञापन

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने बताया कि बारपेटा तथा कोकराझार जिलों में दो -दो व्यक्तियों की मौत हुई है और मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन



राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कुल 128 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 102 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में और 26 की मौत भूस्खलन के कारण हुई। राज्य के गोलपाड़ा में सबसे ज्यादा 4.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में बचाव कार्य के लिए 101 नौकाएं तैनात की गई हैं।  बीते 24 घंटे में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 188 लोगों को बचाया है। शनिवार तक 27 जिलों के 26.37 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed