फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood situation improves Helicopter arranged for evacuation of stranded locals landslide-hit Sikkim

Flood: असम में बाढ़ के हालात में सुधार; सिक्किम में भूस्खलन प्रभावित इलाके से हेलीकॉप्टर से निकाले गए लोग

Sun, 08 Jun 2025 12:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

बाढ़ के चलते असम में 12,659 हेक्टेयर की फसलें तबाह हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
assam flood situation improves Helicopter arranged for evacuation of stranded locals landslide-hit Sikkim
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

विस्तार

असम में बाढ़ के हालात में कुछ सुधार हुआ है और प्रभावित आबादी की संख्या और क्षेत्र में कमी आई है। हालांकि 12 जिलों को 3.37 लाख लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को बढ़कर 23 हो गया, जिनमें से छह लोग भूस्खलन की चपेट में आकर मरे हैं। नदियों का जलस्तर भी घट रहा है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 
विज्ञापन


असम में अभी क्या है बाढ़ की स्थिति
बाढ़ और नदी के जलस्तर को देखते हुए बीते सप्ताह ब्रह्मपुत्र नदी में नौका सेवाएं बंद कर दी गईं थीं, लेकिन अब इन्हें आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दिया गया है। धुबरी, कोपिली, बीपी घाट आदि इलाकों में अभी भी ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। असम में बाढ़ से अभी 12 जिलों के 41 सर्किल समेत 999 गांव और इनमें रहने वाली करीब 3.37 लाख आबादी प्रभावित है। श्रीभूमि में सबसे ज्यादा 1.93 लाख लोग, हैलाकांडी में 73,724 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और कछार में 56,398 लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के चलते असम में 12,659 हेक्टेयर की फसलें तबाह हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चिंताजनक: कई फसलों के लिए सदी के अंत तक नष्ट हो जाएगी उपजाऊ जमीन; गेहूं-बीन्स-कॉफी जैसी फसलों पर FAO ने चेताया
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन प्रभावित उत्तरी सिक्किम से फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया
सिक्किम सरकार ने राज्य के उत्तरी हिस्से में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे टैक्सी चालकों और कुछ स्थानीय लोगों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। स्थानीय लोगों और कुछ टैक्सी चालकों ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन से मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने एक हेलीकॉप्टर किराए पर लिया। दरअसल भूस्खलन और लगातार बारिश के चलते कई इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर की उड़ान आज सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से शुरू हुई, जिसमें से पहला हेलीकॉप्टर चटेन की ओर रवाना हुआ, ताकि निकासी प्रक्रिया शुरू की जा सके। उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में खराब मौसम के कारण कई दिनों तक करीब 2,000 पर्यटक फंसे रहे, जिसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में कई दिनों तक चले बचाव अभियान में उन्हें सड़क और हवाई मार्ग से निकाला गया।

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में बाढ़: भूस्खलन प्रभावित 44 पर्यटकों को बचाया, असम के 16 जिलों में 4.43 लाख अब भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed