फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Dont want my son to step into politics says Himanta Biswa Sarma

असम: वंशवाद पर हेमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान, बोले- नहीं चाहता मेरा बेटा राजनीति में आए

Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Assam: Dont want my son to step into politics says Himanta Biswa Sarma
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI

असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बड़े नेता ने वंशवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा ने वंशवाद को लेकर कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा राजनीति में कदम रखे। वह जितना राजनीति से दूर रहेगा, उतना ही उसके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा का बेटा नंदिल इस बार पहली बार मतदान करने को लेकर बेहद उत्साहित दिखा। वहीं भाजपा नेता नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके नक्शेकदम पर चले। कॉलेज से ही नेता बनने वाले हेमंत बिस्व सरमा अपने बेटे को लेकर काफी अलग सोच रखते हैं। हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नांदिल अभी सिर्फ 18 साल का है। उसके लिए यही बेहतर है कि जितना हो सके, वह राजनीति से दूर रहे। उन्होंने आगे कहा, ''मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा इस दुनिया में कदम रखे। मुझे जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, मुझे नहीं लगता कि वह ऐसी चुनौतियों का सामना कर पाएगा।''
विज्ञापन


बेटे ने कहा, राजनीति में आने मेरी कोई योजना नहीं
भाजपा नेता ने कहा कि उनका बेटा नांदिल अगले कुछ महीनों में एक कानून विश्वविद्यालय में पहुंच जाएगा। वहीं जब नांदिल से राजनीति में आने को लेकर पूछा गया, तो उसने स्पष्ट जवाब दिया कि मेरी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


52 वर्षीय हेमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2001 से 2015 तक जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस का दबदबा कायम रखा। 15 साल तक वे इस सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद कांग्रेस से उन्हें तवज्जो नहीं मिली, जो वो चाहते थे।

 
वर्ष 2016 में असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की इस कामयाबी के पीछे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अलावा हेमंत बिस्वा सरमा का भी अहम रोल था। दरअसल हेमंत उस वक्त कांग्रेस मे थे और उन्होंने चुनाव से पहले कई बार राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार उन्हें राहुल से मिलने से रोक दिया जाता था, इससे नाराज होकर हेमंत भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के समर्थन में जमकर प्रचार किया और कांग्रेस की पोल खोली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed