फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Congress MLA Rupjyoti Kurmi decided quit party

झटका : असम में कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी भाजपा में होंगे शामिल, बोले- राहुल गांधी जबतक रहेंगे पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी

Fri, 18 Jun 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 01:05 PM IST
सार

कांग्रेस से नेताओं के जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलाकमान से नाराज होकर लगातार युवा नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। हाल ही में जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद अब असम में एक विधायक ने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन
Assam Congress MLA Rupjyoti Kurmi decided quit party
असम में कांग्रेस विधायक का इस्तीफा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। मारिअनी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। चार बार विधायक रह चुके कुर्मी ने कहा कि वह 21 जून को भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


 रूपज्योति कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही । रूपज्योति कुर्मी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान युवाओं को नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति बिगड़ती जा रही है।  रूपज्योति कुर्मी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, अगर वह कांग्रेस की कमान संभालते हैं तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी। 
विज्ञापन


 
पार्टी में बुजुर्ग नेताओं को मिलती है प्राथमिकता
रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि इस बार असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास जीतने का अच्छा मौका था। इस बारे में उन्होंने आलाकमान को भी अवगत कराया था, लेकिन पार्टी ने एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन करके सब गड़बड़ कर दिया। कुर्मी ने आरोप लगाया कि आलाकमान अभी तक बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देता रहा है। युवाओं की बात वह नहीं सुनना चाहते हैं। 
 
चार बार से विधायक हैं कुर्मी
इस बीच कांग्रेस ने कुर्मी को ‘‘उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है। बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल बनाया है जो मारिअनी क्षेत्र में जाकर वहां राजनीतिक हालात का जायजा लेगा। बता दें कि कुर्मी चाय बागान श्रमिक समुदाय से आते हैं। वह कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरिआनी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed