Odisha: ‘अब CM के हाथों पर भी नियंत्रण कर रहे पूर्व नौकरशाह’, पटनायक-पांडियन के इस वीडियो पर हिमंत का कटाक्ष
इससे पहले, हिमंत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि सीएम नवीन पटनायक को उनके करीबियों ने कैद कर रखा है।ओडिशा की भाजपा ईकाई ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से अपील की कि वे सीएम पटनायक को कैद से छुड़ाएं।
विस्तार
देश भर में जहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, वहीं ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे है। ओडिशा के मुख्यमंत्री के करीबी और पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन के खिलाफ भाजपा अधिकतर आक्रमक रहती है। इस बीच भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए पांडियन पर पर निशाना साधा है।
This is a deeply distressing video. Shri VK Pandian ji is even controlling the hand movements of Shri Naveen Babu. I shudder to imagine the level of control a retired ex bureaucrat from Tamil Nadu is currently exercising over the future of Odisha!
विज्ञापन
BJP is determined is give back… pic.twitter.com/6PEAt7F9iM — Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) May 28, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक वीडियो साझा किया। वीडियो में ओडिशा सीएम एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम पटनायक के बगल में पांडियन भी खड़े हैं। वीडियो में सीएम का हाथ काफी कांप रहा है, जिसे पांडियन संभाल रहे हैं। इसी पर हिमंत ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो बहुत परेशान करने वाला है। पांडियन सीएम पटनायक के हाथों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह सोच कर ही कांप उठता हूं कि तमिलनाडु का एक पूर्व नौकरशाह किस तरह से ओडिशा के भविष्य पर नियंत्रण कर रहा है। भाजपा राज्य के लोगों को ओडिशा की बागडोर वापस देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पटनायक ने दी प्रतिक्रिया
पटनायक ने सरमा के तंज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-मुद्दों को मुद्दा बनाने के लिए जानी जाती है। वह अब उनके हाथ हिलाने पर चर्चा कर रही है। यह निश्चित रूप से काम नहीं करेगा। पटनायक ने बीजेपी पर उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोल सकती है। आप देख सकते हैं, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। मैं लगभग एक महीने से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं। वहीं, पांडियन ने भी बीजेपी नेताओं के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
#WATCH | On Assam CM HB Sarma's recent tweet showing 5T Chairman and BJD leader VK Pandian & Odisha CM, Odisha CM Naveen Patnaik says, "I believe the BJP, which is known to make non-issues into issues, are discussing my hands. This will certainly not work."
— ANI (@ANI) May 28, 2024
(Video Source: BJD) pic.twitter.com/aJLvdEJTu0
पहले भी लगा चुके हैं आरोप
इससे पहले, हिमंत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि सीएम नवीन पटनायक को उनके करीबियों ने कैद कर रखा है।ओडिशा की भाजपा ईकाई ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से अपील की कि वे सीएम पटनायक को कैद से छुड़ाएं।
ऐसा है पांडियन का करियर
2000 बैच के पांडियन ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ के उप-कलेक्टर के रूप में की थी। 2005 में उन्हें मयूरभंज जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया। 2007 में उन्हें गंजम का कलेक्टर बनाया गया। गंजम में नियुक्ति के दौरान ही वे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी बन गए। बता दें, पटनायक मूल रूप से गंजम जिले के रहने वाले हैं। साल 2011 में पांडियन मुख्यमंत्री कार्यालय में शामिल हुए। सेवानिवृत्ति तक वे पटनायक के निजी सचिव थे।
मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी होने के कारण पांडियन राज्य में काफी ताकतवर हो गए थे, जिस वजह से वे अक्सर विवादों से घिर जाते थे। विपक्ष का आरोप है कि वह राजनीतिक लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।