फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma was greeted by BJP workers at Agartala

Tripura Election 2023: भाजपा की जीत को लेकर CM हिमंत का बड़ा दावा, कहा- हमें दुनियाभर में कोई नहीं हरा सकता

Mon, 07 Nov 2022 07:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

असम के सीएम की ये त्रिपुरा यात्रा का राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। उनके इस दौरे को 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा द्वारा अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma was greeted by BJP workers at Agartala
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : facebook.com/himantabiswasarma

विस्तार

अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियांम शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में इन चुनावों से पहले सोमवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने त्रिपुरा का दौरा किया। यहां एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के सीएम ने बड़ा दावा किया। सीएम हिमंत ने कहा कि अगर दुनियाभर की सभी राजनैतिक पार्टियां त्रिपुरा आ जाएं तो भी यहां भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। 

विज्ञापन

 

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी हैं। अगरतला में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने रवींद्र सतबर्शिकी भवन में भाजपा के बूथ विजय अभियान में कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है। यहां भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। भले की भाजपा के खिलाफ पूरी दुनिया की राजनैतिक पार्टियां ही क्यों ना आ जाएं। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा राज्य की 60 सीटों में से 55 पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले सोमवार सुबह राजधानी अगरतला में एमबीबी हवाई अड्डे पर त्रिपुरा के सीएम डॉ माणिक साहा ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनपर फूलों की बारिश की गई। गौरतलब है कि असम के सीएम की ये त्रिपुरा यात्रा का राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। उनके इस दौरे को 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा द्वारा अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस एक दिवसीय दौरे के दौरान असम के सीएम त्रिपुरेश्वरी मंदिर और शांति काली आश्रम भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed