फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma dedicated another Railway Over Bridge in Jagiroad

Assam: CM सरमा ने समर्पित किया रेलवे ओवर ब्रिज, बोले- कुछ वर्षों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा असम

Sun, 24 Dec 2023 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Dec 2023 11:06 PM IST
सार

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने सहित अपने वादों को पूरा करने की राह पर है। अन्य उपायों में मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत युवाओं को गिरवी के बिना ऋण प्रदान करना शामिल है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma dedicated another Railway Over Bridge in Jagiroad
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में तेजी से विकास हो रहा है और सरकार की पहलों से विकास को गति मिल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर विकास की यही गति बनी रहती है तो असम कुछ वर्षों के भीतर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो जाएगा। सरमा मोरीगांव जिले के जागीरोड में 114.17 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने सहित अपने वादों को पूरा करने की राह पर है। अन्य उपायों में मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत युवाओं को गिरवी के बिना ऋण प्रदान करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण के आंदोलन की शुरुआत करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों के 40 लाख सदस्यों के खातों में 10 हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्वरित विकास एक ऐसे माहौल के कारण भी हो रहा है जो झगड़े और हड़तालों से दूर है। हड़ताल और आंदोलन के बिना अगले 10 वर्षों में असम सभी मोर्चों पर शीर्ष पांच राज्यों में से एक बन जाएगा।

विज्ञापन

सरमा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने जागीरोड और कछार में हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन लिमिटेड की पेपर मिलों से संबंधित जटिल मुद्दों को हल करने के लिए 810 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने का 'साहसिक निर्णय' लिया। इस राशि का इस्तेमाल विभिन्न कारणों से बंद हो चुकी मिलों के प्रभावित श्रमिकों को मुआवजा देने सहित विभिन्न मुद्दों को कम करने के लिए किया गया।

मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवर ब्रिज किया समर्पित
मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, असम में एक हजार पुलों के निर्माण के हमारे मिशन के तहत आज हमने 85 करोड़ रुपये की लागत से जागीरोड में एक और रेलवे ओवर ब्रिज समर्पित किया। इसके खुलने से यात्रा का समय 35-45 मिनट कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed