फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm himanta biswa sarma claim rahul gandhi body double uses in bharat jodo nyay yatra

Assam: 'न्याय यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल का हो रहा इस्तेमाल', असम सीएम हिमंता सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 25 Jan 2024 03:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

असम सीएम ने कहा कि 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बस से लोगों का अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया जा रहा है।'

विज्ञापन
assam cm himanta biswa sarma claim rahul gandhi body double uses in bharat jodo nyay yatra
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गई। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कई विवाद देखने को मिले। अब इसे लेकर असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। असम सीएम ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


असम सीएम ने राहुल गांधी के हमशक्ल के इस्तेमाल के लगाए आरोप
असम सीएम ने कहा कि 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बस से लोगों का अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया जा रहा है।' असम सीएम ने आरोप लगाया कि 'बस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेता बस में बने विशेष कमरे में बैठकर आराम करते हैं। वहीं राहुल गांधी जैसा दिखने वाला शख्स बस में आगे बैठकर लोगों का अभिवादन करता है।'
विज्ञापन

 
सीएम का आरोप- असम में सांप्रदायिक दंगे की थी साजिश
असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 'राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा न तो लाचित बोरफुकन की समाधि पर रुकी ना ही भूपेन हजारिका की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बारपेटा सतरा भी नहीं गई और ना ही धुबरी के प्रसिद्ध गुरुद्वारे ही गई। ये राहुल गांधी का अहंकार है। इन्होंने असम में सांप्रदायिक दंगों की साजिश रची थी। हमें गुवाहाटी में इसकी झलक मिल गई थी, लेकिन असम के लोगों और रामभक्तों ने अपने आप पर नियंत्रण रखा। उन्होंने असम में कोई भी अनहोनी नहीं होने दी। मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि असम के लोग लोकसभा चुनाव में आपके अहंकार का जवाब देंगे। मैं ये वादा करता हूं कि कांग्रेस को असम में पहले से भी कम सीटें मिलेंगी और हम उन्हें बड़े अंतर से हराएंगे।'


बीते मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई थी। दरअसल यात्रा को गुवाहाटी में दाखिल होने की इजाजत नहीं थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता गुवाहाटी में अंदर जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़ दिए थे। इस मामले में सीएम ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया था। वहीं कांग्रेस ने असम सीएम पर सबसे भ्रष्ट सीएम होने के आरोप लगाए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed