फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma attacks Arvind Kejriwal applauds Punjab Bhagwant Mann for Amritpal Crackdown news

'केजरीवाल तो सिर्फ म्यूनिसिपैलिटी...': अमृतपाल मामले में सरमा ने क्यों किया दिल्ली CM का जिक्र, जानें

Tue, 18 Apr 2023 09:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Apr 2023 09:47 AM IST
सार

जब सरमा से पूछा गया कि क्या वे भगवंत मान को कोई सलाह देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी तो मैं मान जी से सलाह लेना चाहूंगा कि कैसे उन्होंने अमृतपाल और उसके संगठन के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चलाया।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma attacks Arvind Kejriwal applauds Punjab Bhagwant Mann for Amritpal Crackdown news
हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अमृतपाल और उसके साथियों पर कार्रवाई के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान की तारीफ की है। हालांकि, इसी बीच सरमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा और उन्हें एक नगर निकाय का सीएम बता दिया। 
विज्ञापन


क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा, "मैं खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ सही समय पर सही कार्रवाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। इस मामले में मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।" हालांकि, जब उनसे पंजाब मामले में केजरीवाल की भूमिका को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी तो सिर्फ़ एक म्यूनिसिपैलिटी के मुख्यमंत्री हैं लेकिन भगवंत मान जी एक बड़े प्रदेश के सीएम हैं, उन्होंने खालिस्तान के खिलाफ अच्छी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इसके बाद जब सरमा से पूछा गया कि क्या वे भगवंत मान को कोई सलाह देना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी तो मैं मान जी से सलाह लेना चाहूंगा कि कैसे उन्होंने अमृतपाल और उसके संगठन के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चलाया। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसकी तारीफ की जानी चाहिए। यह अभियान पूरे देश के लिए अहम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed