फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Said Who Voted for Congress Leader Shashi Tharoor will Soon Join BJP News in Hin

सियासत: हिमंत सरमा ने बताया थरूर को वोट करने वाले नेताओं का भविष्य, कांग्रेस नेता ने भी किया तीखा पलटवार

Sun, 13 Nov 2022 08:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कांग्रेस के उन नेताओं के भविष्य के बारे में बताया जिन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को वोट किया था। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Said Who Voted for Congress Leader Shashi Tharoor will Soon Join BJP News in Hin
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत विश्व सरमा आए दिन अपने बयानो के चलते सु्र्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिससे सियासत तेज हो गई है। सरमा के निशाने पर इस बार कांग्रेस नेता शशि थरूर रहे। दरअसल, सरमा ने कांग्रेस के उन नेताओं के भविष्य के बारे में बताया जिन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को वोट किया था। 

विज्ञापन


 हिमंत सरमा ने बताया थरूर को वोट देने वाले नेताओं का भविष्य
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के तथाकथित आंतरिक चुनावों के परिणाम वोटों की गिनती से पहले ही ज्ञात और घोषित हो गए थे। कांग्रेस में  केवल 1,000 प्रतिनिधियों ने शशि थरूर को लोकतांत्रिक तरीके से वोट देने का साहस दिखाया था। मुझे उम्मीद है कि ये सभी जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


शशि थरूर ने किया पलटवार
वहीं  तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भी सरमा के बयान पर तीखा पलटवार किया। थरूर ने कहा कि जो  लोग लड़ने की हिम्मत रखते हैं वे कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं होंगे। केवल वे ही लालच में आएंगे जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे ने थरूर को भारी अंतर से हराया था
बता दें कि 17 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और 19 अक्तूबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में खड़गे ने थरूर को  भारी अंतर से हराया था। चुनाव में थरूर को 1072 वोट मिले थे तो खड़गे को 7,897 वोट मिले थे। इस चुनाव परिणाम ने  24 वर्षों बाद  गैर-गांधी कांग्रेसी अध्यक्ष दिया।

संदीप दीक्षित ने हिमंत सरमा पर किया पलटवार
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार करते हुए पार्टी नेता संदीप दीक्षित ने रविवार को कहा कि उन्होंने शशि थरूर को हाल के चुनावों में पार्टी अध्यक्ष के लिए वोट दिया था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप जैसे लोगों को बढ़ावा न मिले। दीक्षित ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने शशि थरूर को जानबूझकर वोट किया था ताकि कांग्रेस में आप जैसे  लालची, स्वार्थी  और  जोड़तोड़ करने वाले लोगों को फिर कभी पदोन्नत न किया जाए। हमारा "साहस" उस सिस्टम से लड़ना था जिसका आप प्रतिनिधित्व करते हैं।  

सीएम ने सुनी बुजुर्ग की फरियाद
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कोकराझार में एक बुजुर्ग महिला के साथ बातचीत की। उन्होंने एसपी और डीसी से भूमि विवाद को हल करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि बुजुर्ग को 'ओरुनोदोई' पेंशन की सुविधा भी दी जाए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed