फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet to visit Ram temple in Ayodhya in February says cm himanta biswa sarma

Assam: फरवरी में रामलला के दर्शन करने जाएगा पूरा कैबिनेट, सीएम सरमा ने पीएम मोदी को दी बधाई

Tue, 23 Jan 2024 10:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने एक जानकारी भी साझा किया है।

विज्ञापन
Assam cabinet to visit Ram temple in Ayodhya in February says cm himanta biswa sarma
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम कैबिनेट ने 22 फरवरी को अयोध्या राम मंदिर का दौरा करने का फैसला किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन


सीएम सरमा ने दी जानकारी
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'कैबिनेट ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भारत के लोगों को भी बधाई। पूरा कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगा।'
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने दस जिलों में भूमिहीन मूलनिवासियों को भूमि देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'सोनितपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, नागांव, विश्वनाथ, कामरूप (महानगर), कामरूप, बोंगाईगांव, गोलपारा और धुबरी जिलों में 'मिशन बसुंधरा 2.0' के तहत भूमिहीन मूलनिवासियों को भूमि दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन परिवारों में 84 फीसदी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए 'असम परीक्षा विधेयक 2024' को कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दे गई है। इसे विधानसभा में पांच फरवरी को बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। 


कैबिनेट ने दी नया विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंजूरी
कैबिनेट ने गोहपुर में 'स्वाहिद कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय' नाम से राज्य में एक नया विश्वविद्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने विकास के लिए बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल को दूसरी किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये जारी करने को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed