फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet expansion two new ministers Jogen Mohan and Sanjay Kishan sworn in

असम मंत्रिमंडल विस्तार: दो नए मंत्रियों ने ली शपथ, अब कैबिनेट में हुए 18 मंत्री

Sat, 18 Jan 2020 10:57 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Assam cabinet expansion two new ministers Jogen Mohan and Sanjay Kishan sworn in
संजय किशन- जोगेन मोहन - फोटो : social media

असम सरकार ने शनिवार को मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किया। संजय किशन और जोगन मोहन को राज्यपाल जगदीश मुखी ने राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन और किशन दोनों ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, संस्कृति मंत्री नब कुमार डॉली, भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास और सांसद क्वीन ओजा और कामख्या प्रसाद तासा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह का संचालन राज्य के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने किया। किशन और मोहन दोनों पहली बार के विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे क्रमशः तिनसुकिया और महमोरा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन चाय की खेती करने वाले जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि मोहन अहोम समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्होंने चाय की खेती करने वाले समुदाय के पल्लब लोचन दास और अहोम समुदाय के तपन गोगोई की जगह ली है, जो क्रमशः तेजपुर और जोरहाट संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के लिए चुने गए हैं।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा से 12 और गठबंधन की सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से तीन-तीन मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed