फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet approves to rename rajiv gandhi national park as orang national park

असम: राजीव गांधी राष्ट्रीय पार्क का नाम किया ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, गर्माई सियासत, सरमा व सुरजेवाला में वार-पलटवार

Thu, 02 Sep 2021 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 02 Sep 2021 10:50 AM IST
सार

आदिवासी और चाय जनजाति समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने का अनुरोध किया था। समुदाय की इस मांग पर सरकार ने पार्क का नाम बदलने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Assam cabinet approves to rename rajiv gandhi national park as orang national park
ओरंग राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम सरकार ने राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान कर दिया है। इसे लेकर राज्य में सियासत गर्मा गई है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मूल नाम बहाल किया गया है। जबकि दिल्ली में कांग्रेस प्रर्वक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा ने कहा कि कुछ दिनों पहले, असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा ने आदिवासी और चाय जनजाति समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी। इसमें आदिवासी और चाय जनजाति समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने का अनुरोध किया था। आदिवासी और चाय जनजाति समुदाय की मांग को ध्यान में रखते हुए असम कैबिनेट ने राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने का फैसला किया है। इसे 1985 में एक वन्यजीव अभयारण्य और 1999 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। दरांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान में रॉयल बंगाल टाइगर, इंडियन राइनो, पिग्मी हॉग और जंगली हाथियों जैसे जंगली जानवर रहते हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में लिए गए कई फैसले
 मंत्री पीयूष हजारिका ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कैबिनेट में इसके अलावा भी कई अन्य फैसले लिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियन जमुना बोरो और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियन संजय बोरो को आबकारी निरीक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। दोनों एथलिट्स को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भोगेश्वर बरुआ के जन्मदिन (3 सितंबर) पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल नाम बहाल किया गया, कोई राष्ट्रीय पार्क किसी व्यक्ति के नाम नहीं : सीएम सरमा
असम के सीएम हिमंत सरमा ने इस विवाद के बीच कहा कि वह मामला साफ करना चाहते हैं। सरमा ने कहा कि औरंग नेशनल पार्क का नामकरण नहीं बदला गया है। असम में किसी राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण किसी व्यक्ति के नाम नहीं है। 2005 में तत्कालीन सरकार ने इस परंपरा को तोड़ा और इस पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम चस्पा कर दिया गया। स्थानीय भावनाओं का सम्मान करते हुए मूल नाम को बहाल किया गया है। 



पार्कों से शहीदों का नाम मिटाकर कुछ हासिल नहीं होगा : सुरजेवाला
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'जो व्यक्ति असम का CM बना बैठा है, जो कहा करता था कि राजीव गांधी की वजह से राजनीति में हूं। उनका नाम मिटाकर क्या समझता है कि मिट जाएगा। पार्कों से शहीदों का नाम मिटाकर कुछ हासिल नहीं होने वाला।' 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed