{"_id":"67dea826c6d0b7631105113f","slug":"assam-bjp-chief-asks-party-mla-to-apologise-for-abusing-oppn-members-in-assembly-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: भाजपा विधायक को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया माफी मांगने का निर्देश, विधानसभा में अपशब्द बोलने की मिली सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: भाजपा विधायक को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया माफी मांगने का निर्देश, विधानसभा में अपशब्द बोलने की मिली सजा
Sat, 22 Mar 2025 05:38 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:38 PM IST
सार
मरियानी के विधायक कुर्मी ने सदन में चर्चा के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ तीखी नोकझोंक की और उन पर अपशब्दों का प्रयोग किया। जिन्हें बाद में सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।
विज्ञापन
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया
- फोटो : एक्स-@DilipSaikia4Bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम भाजपा ने शनिवार को अपने विधायक रूपज्योति कुर्मी को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के प्रति अपशब्द कहने को लेकर राज्य की जनता से माफी मांगने का निर्देश दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कुर्मी को लिखे पत्र में कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में उनका व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ था।
मरियानी के विधायक कुर्मी ने सदन में चर्चा के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ तीखी नोकझोंक की और उन पर अपशब्दों का प्रयोग किया। जिन्हें बाद में सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी सदस्यों की ओर लपकने की भी कोशिश की, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक दिया।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पत्र में लिखा, भाजपा के एक सदस्य के रूप में, हम एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं करते। भाजपा एक अनुशासित और सहनशील पार्टी है, जो अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर दृढ़ता से कायम है, लेकिन कुर्मी का व्यवहार पार्टी की विचारधारा और मर्यादा के खिलाफ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब
सैकिया ने कुर्मी को भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा, इसी के साथ, हम आपको असम की जनता से इस मामले को लेकर माफी मांगने का निर्देश देते हैं।"
गौरतलब है कि कुर्मी पहले ही विधानसभा में अपने व्यवहार के लिए माफी मांग चुके हैं। पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे कुर्मी 2006 से मरियानी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे।