फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly Oppn disrupts Guv speech in assembl stages walk out over Maha MLAs dog meat remark

Assam Assembly: महाराष्ट्र के विधायक के बयान पर असम विधानसभा में हंगामा, राज्यपाल को खत्म करना पड़ा अभिभाषण

Fri, 10 Mar 2023 06:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Mar 2023 06:27 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बच्चू कडू ने कथित तौर पर सदन में एक प्रस्ताव रखा था कि आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए उन्हें असम भेजा जाए, क्योंकि इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थानीय लोग इसका सेवन करते हैं।

विज्ञापन
Assam assembly Oppn disrupts Guv speech in assembl stages walk out over Maha MLAs dog meat remark
असम विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के एक विधायक के विवादित बयान पर शुक्रवार को असम की विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के दौरान व्यवधान पैदा किया। कटारिया को बजट सत्र के पहले दिन अपना अभिभाषण 15 मिनट में ही खत्म करना पड़ा, क्योंकि विपक्षी सदस्य खड़े हो गये और नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने यह भी जानना चाहा कि महाराष्ट्र के विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


विधायक ने बयान में क्या कहा था?
महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बच्चू कडू ने कथित तौर पर सदन में एक प्रस्ताव रखा था कि आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए उन्हें असम भेजा जाए, क्योंकि इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थानीय लोग इसका सेवन करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने उठाया यह मामला
कटारिया ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने यह मामला उठाया। निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई ने भी कहा कि इस मुद्दे को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल किया जाना चाहिए। विपक्षी विधायकों द्वारा कार्यवाही में व्यवधान जारी रखने के कारण कटारिया को अपना अभिभाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam: असम पुलिस ने ट्रक से जब्त कीं कफ सिरप की तीन हजार बोतलें, दो गिरफ्तार

सदन में पेश किया गया असम जन सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2023
इसके अलावा, असम सरकार ने आज राज्य विधानसभा में एक विधेयक पेश किया, जिसमें सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाना अनिवार्य करने की बात कही गई है। प्रस्तावित कानून के अनुसार, संबंधित स्थानों के मालिकों को एक निर्धारित अवधि के भीतर निगरानी उपकरण स्थापित करना होगा, ऐसा नहीं करने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा परिसर को सील किया जा सकता है। 

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने सदन में असम जन सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2023 पेश किया। एक बयान में विधेयक के उद्देश्यों और कारणों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित अधिनियम अपराध के खिलाफ एक कवच के रूप में काम करेगा और यह लागू होने से वाणिज्यिक स्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, खेल परिसरों, आवासीय भवनों आदि जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

अगरतला में कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ताओं पर हमला, भाजपा पर लगाया आरोप
असम से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक समूह और वाम कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि वे भाजपा कार्यकर्ता थे और हम पर हमला किया और पथराव किया। हमारे 3-4 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हम महसूस कर रहे हैं कि त्रिपुरा में कानून का शासन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed