{"_id":"60453b958ebc3ec39e72a430","slug":"assam-assembly-election-aiudf-released-first-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव : एआईयूडीएफ ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव : एआईयूडीएफ ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
Mon, 08 Mar 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत महागठबंधन के प्रमुख घटक दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने रविवार रात 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि उसने अपने 13 मौजूदा विधायकों में से सात को फिर से टिकट दिया है।
विज्ञापन
एआईयूडीएफ महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं।
ढींग विधानसभा सीट से विधायक अमीन-उल-इस्लाम को एक बार फिर टिकट दिया गया है। एआईयूडीएफ ने जिन 16 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है, उनमें से केवल ढींग में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल के भाई सिराजुद्दीन अजमल को जमुनामुख सीट से टिकट दिया गया है। उन्हें बदरुद्दीन के बेटे तथा मौजूदा विधायक अब्दुल रहीम अजमल की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
All India United Democratic Front (AIUDF) releases its first list of candidates for 16 constituencies for the upcoming #AssamAssemblyPolls pic.twitter.com/2u5LDYOPEL
— ANI (@ANI) March 7, 2021