फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election 2021: Amit Shah says BJP will enact laws to check love and land jihad 

असम: शाह की दहाड़, बोले- भाजपा लाएगी 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून

Fri, 26 Mar 2021 03:41 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामरूप (असम) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Mar 2021 03:41 PM IST
सार

असम के कामरूप में एक चुनावी जनसभा को संबोधित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज असम में कह कर जाता हूं कि कांग्रेस पार्टी कितना भी जोर लगा दे, बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।

विज्ञापन
assam assembly election 2021: Amit Shah says BJP will enact laws to check love and land jihad 
अमित शाह असम के कामरूप में रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के कामरूप में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में ढेर सारी बाते हैं मगर सबसे बड़ी बात 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून लाना है। शाह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी को ये कानून लाने का काम जरूर करेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में बिखरी हुई पार्टी है। इनके पास भाई-बहन के पर्यटन के आलवा कोई एजेंडा नहीं बचा है। कांग्रेस असम का विकास नहीं कर सकते हैं। असम का विकास मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। आइए जानते हैं असम में गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन

 

  • भाजपा ने असम को आंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है। असम को रोजगार युक्त, बाढ़ मुक्त बनाएंगे। असम को एक विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।
  • विज्ञापन
  • असम में घुसपैठियों को रोकने का काम बदरुद्दीन अजमल सरकार नहीं कर सकती है। असम में घुसपैठियों को रोकने का काम केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मैं आज असम में कह कर जाता हूं कि कांग्रेस पार्टी कितना भी जोर लगा दे, बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।
  • पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नरेंद्र मोदी जी जो 6000 रुपये भेजते हैं, उसमें असम सरकार 2000 रुपये और जोड़कर कुल 8000 रुपये सालाना किसानों को देगी। चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी को 350 रुपये तक बढ़ाई जाएगी।
  • असम में हर पांच वर्ष में करीब सात प्रतिशत भूमि नदियां बहाकर ले जाती हैं। इसके संरक्षण के लिए ब्रह्मपुत्र के आसपास बड़े-बड़े तालाब बनाएंगे। 
  • भाजपा ने हमेशा से असम के गौरव को बढ़ाने का काम किया। अटल जी की सरकार थी तब लोकप्रिय गोपीनाथ जी का सम्मान किया। नरेंद्र मोदी जी की सरकार आई हमने भूपेन हाजरिका का सम्मान किया। 
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र चुनाव प्रचार के लिए होता है और भाजपा का घोषणा पत्र अमल करने के लिए होता है।
  • हमने तय किया है आठवीं कक्षा के बाद सभी बेटियों को साइकिल दी जाएगी। कॉलेज जाने वाली सभी बेटियों को स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed