असम में बाल विवाह पर सख्ती: नकली काजी बनकर करा रहे थे शादी, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया
अधिकारी ने बताया कि 15 आरोपियों को हैलाकांडी, पंचग्राम, कटलीचेरा, अल्गापुर, लाला, रामनाथपुर और बिलाईपुर इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। सभी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि हैलाकांडी जिले में इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बाल विवाह कराए हैं। गौरतलब है, हाल ही में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम में चेतावनी दी थी। उन्होंने रविवार को कहा था कि राज्य में आने वाले 10 दिनों के भीतर बाल विवाह में शामिल 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
नकली काजी बनकर करा रहे थे शादी
अतिरिक्त एसपी शमीर दप्तारी बरुआ ने बताया कि एक काजी ने शिकायत दी थी कि 16 लोग नकली काजी बनकर बाल विवाह करा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में एक अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आखिरकार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। हालांकि, सबूतों के अभाव में एक को छोड़ना पड़ा।
पुलिस हिरासत में भेजा
बरुआ ने कहा कि गिरफ्तार लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने का आरोप है। इन लोगों को हैलाकांडी, पंचग्राम, कटलीचेरा, अल्गापुर, लाला, रामनाथपुर और बिलाईपुर इलाकों से पकड़ा गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
चार हजार से अधिक गिरफ्तार
बता दें, राज्य सरकार ने फरवरी में बाल विवाह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। अभी तक चार हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।