{"_id":"64b5761498dbeb862205ada5","slug":"assam-1-dead-7-injured-in-clash-between-forest-guards-alleged-encroachers-at-wildlife-sanctuary-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: वन्यजीव अभयारण्य में वन रक्षकों-अतिक्रमणकारियों में झड़प; एक की मौत, सात अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: वन्यजीव अभयारण्य में वन रक्षकों-अतिक्रमणकारियों में झड़प; एक की मौत, सात अन्य घायल
Mon, 17 Jul 2023 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर/नागांव (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर/नागांव (असम)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के सोनितपुर जिले के बुरहाचपोरी वन्यजीव अभयारण्य में कथित अतिक्रमणकारियों और वन रक्षकों के बीच सोमवार को झड़प हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। नागांव वन्यजीव प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) जयंत डेका ने बताया कि पहले जंगल से हटाए गए कथित अतिक्रमणकारी पिछले कुछ दिनों से बुरहाचपोरी वन्यजीव अभयारण्य के अंदर फिर से अतिक्रमण की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 800-900 लोग हथिया के साथ आए। उनके पास चाकू, लाठी और अन्य धारदार हथियार थे। वे जमीन पर कब्जा करने के इरादे से चीतलमारी शिविर आए थे। हमारे लोगों ने उन्हें ऐसा न करने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और वन रक्षकों पर धावा बोल दिया। डेका ने कहा कि ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर पड़ोसी नागांव जिले के विभिन्न इलाकों से आए ग्रामीणों के हमले में कम से कम तीन वन रक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर में करीब 12 वन रक्षक थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं गईं। हाथापाई में शायद कुछ गोलियां भीड़ को भी लगीं। स्थानीय पुलिस आ गई है। जानकारी मिली है कि एक महिला की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प में भीड़ में से कम से कम चार लोग गोली लगने से घायल हुए। मृतक महिला की पहचान रहीमा खातून के रूप में की गई है। अन्य सभी घायलों को इलाज के लिए नागांव भेजा गया है।
ग्रामीणों ने किया यह दावा
ग्रामीणों ने दावा किया कि वे जंगल के ऊंचे इलाके में शरण ले रहे हैं, क्योंकि बाढ़ के कारण आसपास के गांवों में उनके घर जलमग्न हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण हालात दूभर हो गए हैं। इसीलिए हमने तिरपाल लगाकर अस्थायी बाड़े का निर्माण किया, लेकिन वन रक्षक हमें यह कहते हुए बेदखल करने आए कि हमने वन भूमि पर अतिक्रमण कर घर बसा लिया है।