फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Asking NEET candidate to remove bra act of overzealousness: CBSE

NEET मामलाः CBSE ने कहा- परीक्षा देने आईं लड़कियों के अंडरगारमेंट्स उतरवा देना कट्टरता

Tue, 09 May 2017 05:59 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट Updated Tue, 09 May 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Asking NEET candidate to remove bra act of overzealousness: CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने केरल में नीट अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अंतर्वस्त्र हटाने को कहे जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे अति उत्साह का परिणाम बताया है। सीबीएसई राष्ट्रीय योग्यता प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए करता है। बोर्ड ने परिधान संबंधी कड़े नियम का बचाव करते हुए कहा कि यह इस बेहद अह्म परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने का उपाय है।

विज्ञापन


सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा, कन्नूर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह प्रक्रिया में शामिल कुछ लोगों के जरूरत से ज्यादा उत्साह का परिणाम है। अनजाने में हुई इस गलती से छात्रों को जो परेशानी उठानी पड़ी उसके लिए बोर्ड को खेद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वेबसाइट, सूचना बुलेटिन, प्रवेश पत्रों पर छपे निर्देश के अलावा इमेल, एसएमएस के जरिए किए गए संवाद के जरिए अभ्यर्थियों को बार-बार बताया गया था कि इस बेहद अह्म परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले क्या कदम उठाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, इस प्रतिष्ठित परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने के लिए और ईमानदार तथा नेकनियत वाले छात्रों तथा अभिभावकों के साथ न्याय करने के लिए सीबीएसई ने निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए कोई प्रयास बाकी नहीं छोड़ा।

क्या था मामला

Asking NEET candidate to remove bra act of overzealousness: CBSE
बता दें कि बीते 7 मई को केरल के कन्नुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की परीक्षा देने आई छात्राओं से कथित तौर पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान अंडरगारमेंट उतारवाने का मामला सामना आया। बताया गया ‌कि सख्त ड्रेस कोड के नाम पर यह कार्रवाई अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने के लिए की गई।

परीक्षा देने आई एक छात्रा से उसके अंडरगारमेंट उतरवा दिए गए। वहीं जींस पहनी हुई एक अन्य छात्रा से भ्‍ाी जींस में लगी जेब और मेटल के बटन को हटाने के लिए मजबूर किया गया।बाद में  इस पूरे मामले में चार शिक्षिकाओं भी सस्पेंड किया गया।

बता दें कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं मामले मे कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने कहा कि 'परीक्षा केंद्रों में छात्राओं के साथ इस तरह के अपमानजनक रवैये के बाद कितनी छात्राएं मन लगाकर परीक्षा दे सकी होंगी, इस पर विचार करना होगा।'

सीबीएसई ने देश भर के करीब 104 शहरों में रविवार को नीट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा आयोजित की जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed