फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashoke Dinda gets Y plus security day after attack during election campaign in Bengal

बंगाल: क्रिकेटर से नेता बने भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली वाई प्लस सुरक्षा

Wed, 31 Mar 2021 12:40 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 12:40 PM IST
सार

  • क्रिकेटर से नेता बने भाजपा प्रत्याशी अशोक डिंडा को मिली वाई प्लस सुरक्षा 

विज्ञापन
Ashoke Dinda gets Y plus security day after attack during election campaign in Bengal
अशोक डिंडा - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अशोक डिंडा को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। अब उनके साथ सीआरपीएफ के जवान हमेशा मौजूद रहेंगे। बता दें कि गुरुवार को बंगाल में दूसरे चरण का मतदान है। इससे ठीक एक दिन पहले डिंडा को इस तरह की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गुरुवार को बंगाल में चार जिलों की 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल, मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान अशोक डिंडा की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।

विज्ञापन


ऐसा आरोप है कि 50 से ज्यादा टीएमसी समर्थकों ने अशोक डिंडा की गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक घेर लिया था। इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थराव किया गया। इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों ने आज शाम चार बजे बीडीओ कार्यालय के पास मुझ पर हमला किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक परिणाम है। 
विज्ञापन


171 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 171 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दूसरे चरण की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस सीट पर टीएमसी की साख दांव पर लगी हुई है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला होने वाला है। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed