फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashok Lahiri and scientist Gobardhan Das from West Bengal Niti Aayog vice-chairman and member: Govt sources

NITI Aayog: नीति आयोग के उपाध्यक्ष बनेंगे अशोक लाहिड़ी, सुमन बेरी की जगह लेंगे; गोवर्धन दास बन सकते हैं सदस्य

Fri, 24 Apr 2026 11:08 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 24 Apr 2026 11:08 PM IST
सार

NITI Aayog: पश्चिम बंगाल के विधायक और अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे, वैज्ञानिक जबकि गोवर्धन दास सदस्य बनेंगे।लाहिड़ी, सुमन के बेरी की जगह लेंगे। उनका लंबा आर्थिक व प्रशासनिक अनुभव रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Ashok Lahiri and scientist Gobardhan Das from West Bengal Niti Aayog vice-chairman and member: Govt sources
नीति आयोग - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/नीति आयोग

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से निवर्तमान विधायक और अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, वैज्ञानिक गोवर्धन दास को आयोग का सदस्य बनाया जाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


लाहिड़ी सुमन के. बेरी की जगह लेंगे, जो साल 2002 से इस पद पर आसीन हैं। इन दोनों नामों का चयन ऐसे समय में हुआ है, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ा सियासी मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन


कौन हैं अशोक कुमार लाहिड़ी?
बालुरघाट से भाजपा के वर्तमान विधायक अशोक लाहिड़ी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह भारत सरकार के 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) रह चुके हैं। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। वह दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (दिल्ली विश्वविद्यालय), एशियाई विकास बैंक, बंधन बैंक और राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान जैसे संस्थानों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भी काम किया है, जहां वह सलाहकार और वरिष्ठ अर्थशास्त्री के रूप में जुड़े रहे। अशोक लाहिड़ी को दिसंबर 2002 में उस समय मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जून 2007 तक इस पद पर कार्य किया, जिसमें उनका अधिकांश कार्यकाल मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान रहा।



ये भी पढ़ें: 'संशय छोड़ें, विश्वगुरु बनेगा भारत': मोहन भागवत बोले- पश्चिमी चश्मा उतार लौटें अपनी जड़ों की ओर

वैज्ञानिक गोवर्धन दास के बारे में भी जानिए
वहीं, गोवर्धन दास एक वैज्ञानिक और भाजपा के पूर्व सदस्य हैं। उन्होंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पूरबस्थली उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। वह एक प्रमुख इम्यूनोलॉजिस्ट हैं और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वह भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक भी रह चुके हैं।

नीति आयोग के मौजूदा उपाध्यक्ष सुबन के. बेरी ने मई 2022 में यह पद संभाला था। इससे पहले वह वूड्रो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स और थिंक टैंक ब्रुगेल से जुड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed