{"_id":"5d1b762a8ebc3e3cf975f9bf","slug":"ashok-ghelot-and-ahmed-patel-join-dharna-urging-rahul-gandhi-to-take-back-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने में शामिल हुए अशोक गहलोत और अहमद पटेल, राहुल से इस्तीफा वापस लेने की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धरने में शामिल हुए अशोक गहलोत और अहमद पटेल, राहुल से इस्तीफा वापस लेने की गुहार
Tue, 02 Jul 2019 08:50 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
धरने में शामिल हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता यह धरना इसलिए दे रहे हैं ताकि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से दिए इस्तीफे को वापस ले लें।
विज्ञापन
Delhi: Rajasthan CM Ashok Ghelot and senior Congress leader Ahmed Patel join party workers who are on a 'dharna' urging party president Rahul Gandhi to take back his resignation. pic.twitter.com/6kr9Trp06g
— ANI (@ANI) July 2, 2019विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से इस्तीफा देने के फैसले को वापस लेने की अपील की थी। लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अटल नजर आए। करीब 90 मिनट तक चली बैठक में अशोक गहलोत ने अन्य मुख्यमंत्रियों की तरफ से बात रखते हुए राहुल गांधी से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था।
बाद में गहलोत ने मीडिया से कहा था कि हमने अपनी भावनाओं से राहुल गांधी को अवगत करा दिया है। उन्होंने हमें बहुत ध्यानपूर्वक सुना और हमारा मानना है कि वह सही समय पर सही फैसला लेंगे।
बता दें कि लोकसभा परिणाम आने के बाद 21 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने उनके इस फैसले पर अंतिम मुहर नहीं लगाई थी।
इसके बाद हाल ही में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के किसी पदाधिकारी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पार्टी में एक के बाद एक इस्तीफे आने लगे।