फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashok Gehlot scared after Rahul decision to promote him organization`s general secretary

राहुल ने भरोसा करके बनाया संगठन महासचिव तो आज डर गए गहलोत

Sat, 31 Mar 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot scared after Rahul decision to promote him organization`s general secretary

राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने पर यहां चर्चा जोरों पर है कि आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को फ्री-हेंड देने के लिए ये निर्णय किया है। लेकिन बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को गहलोत ने कहा कि आपको (कार्यकर्ता) छोड़कर मैं कहीं नहीं जाने वाला। राजस्थान कांग्रेस में अंदरखाने अशोक गहलोत और सचिन पायलट, दो गुट बन गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में बड़ा चेहरा बने अशोक गहलोत को बधाई देने के लिए जोधपुर में कार्यकर्ताओं का तां-तां लगा रहा। अशोक गहलोत ने उन्हें कहा कि उन्हें राजस्थान से बहुत प्यार मिला है। इस कारण वे राजस्थान से दूर होने की बात सोच भी नहीं सकते। उनकी इस बात से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजस्थान की राजनीति में उनका पूरा दखल रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस मजबूत है, ये उपचुनाव में दिख चुका है। यहां नेताओं में मनभेद बिलकुल नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद कहा कि जोधपुर ही उनकी प्रयोगशाला रहेगी। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed