फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashley Tellis may become as US ambassador to India

मुंबई में जन्मा ये शख्स होगा भारत में अमेरिका का राजदूत

Tue, 10 Jan 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Ashley Tellis may become as US ambassador to India
राजदूत
भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी भारत में अमेरिका के राजदूत बन सकते हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर शपथ लेने के साथ ही एश्ले टेलीस भारत में अमेरिका के राजदूत बन सकते हैं।
विज्ञापन


एश्ले टेलीस का जन्म मुंबई में हुआ। उनकी शिक्षा भारत में ही हुई और बताया जा रहा है कि वह रिचर्ड वर्मा के बाद भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे।

एश्ले टेली अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस स्पेशियलाइजिंग इन इंटरनेशनल सिक्युरिटी में वरिष्ठ सदस्य हैं। इसके साथ ही वह रक्षा और एसिया में रणनीतिक मुद्दे के जानकार माने जाते हैं। 
विज्ञापन


मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले एश्ले शिकागो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। वह नई दिल्ली में साल 2001-03 में अमेरिका के राजदूत रॉबर्ट ब्लैकवील के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति बुश के एसिस्टेंट के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत के साथ हुए सिविल न्यूक्लियर डील में भी शामिल रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 48 साल के रिचर्ड वर्मा ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले अपना पद छोड़ देंगे। ट्रंप की टीम ने बताया कि जिन राजदूतों की राजनीतिक नियुक्ति की गई है।

20 जनवरी को पद छोड़ देंगे रिचर्ड

Ashley Tellis may become as US ambassador to India
रिचर्ड वर्मा
वर्मा 20 जनवरी को ट्रंप के पद संभालने से पहले राजदूत का पद छोड़ देंगे। वर्मा ने असैन्य परमाणु करार को अमेरिकी संसद कांग्रेस में पारित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

वर्मा ने जनवरी 2015 में भारत में अमेरिका के 25वें राजदूत का पदभार संभाला था। विधायी मामलों के सहायक विदेश मंत्री रह चुके वर्मा ने नैंसी पॉवेल की जगह ली थी। पॉवेल ने भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के साथ अमेरिका में हुई बदसलूकी पर पैदा हुए विवाद की पृष्ठभूमि में मार्च 2014 में इस्तीफा दे दिया था । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed