{"_id":"60cd18978ebc3e342479c1ba","slug":"asaram-hospitalised-his-plea-for-shifting-to-ayurvedic-centre-infructuous-says-rajasthan-government-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट : आसाराम अस्पताल में भर्ती, आयुर्वेदिक केंद्र भेजने की याचिका का कोई मतलब नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट : आसाराम अस्पताल में भर्ती, आयुर्वेदिक केंद्र भेजने की याचिका का कोई मतलब नहीं
Sat, 19 Jun 2021 05:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:10 AM IST
सार
आसाराम के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड में हरिद्वार के नजदीक आयुर्वेदिक केंद्र भेजे जाने के लिए याचिका डाली थी
विज्ञापन
asaram bapu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आसाराम बापू अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। आसाराम को दो दुुष्कर्म के मामलों में आजीवन कैद की सजा मिली है।
विज्ञापन
जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ वकील मनीष सिंघवी ने जानकारी दी कि आसाराम की उत्तराखंड में हरिद्वार के नजदीक आयुर्वेदिक केंद्र भेजे जाने की याचिका निरर्थक है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने के चलते उन्हें अब शिफ्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
आसाराम के वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि उनके मुवक्किल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अदालत को उनकी मेडिकल रिपोर्ट तलब करनी चाहिए। हमें नहीं पता कि उन्हें क्या बीमारी है।
विज्ञापन
इस अदालत को सरकार से उनके मेडिकल रिपोर्ट मांगनी चाहिए क्योंकि अस्पताल प्रशासन उन्हें जानकारी नहीं दे रहा है। हालांकि पीठ ने कहा कि वह इस मामले को ग्रीष्मावकाश के बाद कोर्ट के खुलने तक स्थगित कर रहा है।