फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi support and BRS attractive schemes still failed to garner Muslim votes

Telangana: ओवैसी का साथ और बीआरएस की आकर्षक योजनाएं, फिर भी मुस्लिम वोट साधने में हुए नाकाम

Mon, 04 Dec 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 05:53 AM IST
सार

नतीजों से साफ है कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति ने केसीआर को दोहरा झटका दिया। अलग से आईटी पार्क, शादी मुबारक जैसी योजनाओं के एलान के बावजूद मुसलमान मतदाताओं ने राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बीआरएस को उसी तरह किनारे कर दिया।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi support and BRS attractive schemes still failed to garner Muslim votes
असदुद्दीन ओवैसी और केसीआर(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य की सत्ता की हैट्रिक लगाने, राष्ट्रीय राजनीति की महत्वाकांक्षा में अल्पसंख्यक मतों के लिए तुष्टीकरण वाली योजनाओं की भरमार लगाने और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को साथ लेने के बावजूद के चंद्रशेखर राव केसीआर का हर दांव उल्टा पड़ा। यहां तक कि पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने का भी लाभ नहीं हुआ और उसकी सीटें बीते चुनाव के मुकाबले आधी से भी कम रह गईं।
विज्ञापन


नतीजों से साफ है कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति ने केसीआर को दोहरा झटका दिया। अलग से आईटी पार्क, शादी मुबारक जैसी योजनाओं के एलान के बावजूद मुसलमान मतदाताओं ने राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बीआरएस को उसी तरह किनारे कर दिया, जिस तरह कर्नाटक में उसने जेडीएस को किया था। दूसरा, तुष्टीकरण के चलते बहुसंख्यक मतों में समानांतर ध्रुवीकरण हुआ। मुसलमानों के करीब-करीब एकतरफा समर्थन और बीआरएस के मुकाबले सबसे मजबूत दल होने का सीधा लाभ कांग्रेस को मिल गया।
विज्ञापन


तुष्टीकरण की रणनीति बेअसर
केसीआर की योजना राज्य में जीत की हैट्रिक के सहारे राष्ट्रीय राजनीति में गैरकांग्रेस-गैरभाजपा गठबंधन खड़ा करने की थी। केसीआर ने अपना सारा ध्यान मुस्लिमाें पर केंद्रित किया। मुसलमान शादीखाना निर्माण के लिए एक लाख रुपये की मदद, सिर्फ इसी वर्ग के लिए 296 आवासीय विद्यालय योजना शुरू की। राज्य की 13 फीसदी आबादी पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए। मुसलमानों के आरक्षण का दायरा 4 से बढ़ा कर 12 फीसदी करने का विधेयक पारित किया। ओवैसी से हाथ तक मिलाया। मुसलमानों के लिए अलग से आईटी पार्क की घोषणा भी की, लेकिन नतीजों ने उनके सपने पर ग्रहण लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बढ़ेंगी केसीआर की मुश्किलें
यह हार केसीआर के भविष्य की मुश्किलें बढ़ाएगी। कांग्रेस के रहते उसे विपक्षी गठबंधन में प्रवेश नहीं मिलेगा। केसीआर के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं। जांच तेज होने पर कुछ माह बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव में केसीआर की स्थिति और कमजोर होगी।

क्षेत्रीय दलों पर घटा मुसलमानों का भरोसा
कर्नाटक के बाद तेलंगाना के नतीजे बताते हैं कि मुसलमानों का क्षेत्रीय दलों पर भरोसा कम हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह बिरादरी कांग्रेस को एकतरफा वोट देकर राष्ट्रीय राजनीति में उसकी भूमिका मजबूत करना चाह रही है।

कर्नाटक में मुसलमानों के इसी वोटिंग पैटर्न ने कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई थी। तेलंगाना में इसकी पुनरावृत्ति हुई है।

भाजपा नहीं उठा पाई नाराजगी का लाभ
भाजपा की सीटों और मत प्रतिशत में जरूर इजाफा हुआ है, मगर वह केसीआर के खिलाफ मतदाताओं की नाराजगी का लाभ नहीं उठा पाई। वह न तो ठोस गठबंधन बना पाई और न ही पार्टी नेताओं के बीच खींचतान को कम कर पाई। वहीं, कांग्रेस को लेकर बीआरएस का सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी होने की धारणा बनी। उसे सत्ता विरोधी लहर का भी सीधा लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed