{"_id":"6253be25cde7db2037073d73","slug":"asaduddin-owaisi-statement-on-violence-in-different-states-ram-navami","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर बवाल: हिंदूवादी संगठनों पर भड़के ओवैसी, कहा- धर्म गुरुओं ने मुस्लिमों के नरसंहार और दुष्कर्म के लिए उकसाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामनवमी पर बवाल: हिंदूवादी संगठनों पर भड़के ओवैसी, कहा- धर्म गुरुओं ने मुस्लिमों के नरसंहार और दुष्कर्म के लिए उकसाया
Mon, 11 Apr 2022 11:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रामनवमी में हुई हिंसा को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में पुलिस, हिंदूवादी संगठन से लेकर धर्मगुरुओं पर निशाना साधा।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों से रविवार को रामनवमी के मौके पर हिंसा की खबरें सामने आईं। गुजरात, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हिंसक झड़प से लेकर जुलूस पर हमला होने के बाद तनाव का माहौल है। इस बीच अब एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में पुलिस, हिंदूवादी संगठन से लेकर धर्मगुरुओं पर निशाना साधा।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों पर भड़के ओवैसी
हैदराबाद से सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदूवादी संगठनों ने अलग-अलग जगह हिंसा की और पुलिस को उकसाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कई जगहों पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने के लिए रामनवमी जुलूस और रथ यात्रा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आगे कहा कि धर्म गुरुओं ने मुस्लिमों के नरसंहार और दुष्कर्म की बात कही। हिंदुत्व की बात करने वाली भीड़ ने पुलिस की शह पर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड में माहौल खराब किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट्स में जिन राज्यों का जिक्र किया है वहां रामनवमी और उससे कुछ दिन पहले हिंसक घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
जानें ओवैसी ने जिन जगहों का जिक्र वहां क्या हुआ था
ओवैसी ने राजस्थान के करौली का जिक्र किया जहां दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
गुजरात के आणंद जिले में हिंसा
गुजरात के आणंद जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पांच अप्रैल को तेज संगीत बजाने को लेकर दो समुदायों के सदस्य आपस में भिड़ गए, जिससे पथराव में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पेटलाड ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात पेटलाड शहर के पास बोरिया गांव में हुई।
मध्य प्रदेश के खरगोन में जुलूस पर पथराव
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। चार अन्य लोग भी घायल हुए। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल क्षेत्र में पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में बवाल
झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रामनवमी पर निकले जुलूस को निशाना बनाया गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने मेले को आग के हवाले करने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाल लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।