मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था और न ही बनेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने ट्विटर के जरिए संघ पर हमला बोलते हुए कहा है, 'भागवत भारत को हिंदू राष्ट्र बताकर यहां मेरा इतिहास मिटा नहीं सकते। यह काम नहीं करेगा। वह यह नहीं कह सकते कि हमारी संस्कृति, आस्था और पहचान हिंदुओं से जुड़ी हुई है। भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न ही कभी बनेगा इंशाअल्लाह।'
Bhagwat cannot erase my history in India by renaming it ‘Hindu’. It won’t work. He cannot insist that our cultures, faiths, creeds & individual identities all be subsumed by Hinduism
विज्ञापन
Bharat na kabhi Hindu Rashtra tha, na hai, na hi kabhi banega Inshallah https://t.co/C0T2gLbnOm — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 13, 2019
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, 'भागवत चाहे कितना भी हमें विदेशी मुस्लिमों से जोड़ें, इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी।' ओवैसी ने कहा कि हिंदू राष्ट्र को हिंदू वर्चस्व बताना स्वीकार नहीं होगा।