फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As police quiz Rahul Congress tweets Savarkar samjha kya Rijiju says dont insult great personality Updates

Rahul Gandhi: कांग्रेस ने ट्वीट में किया सावरकर का जिक्र, रिजिजू बोले- महान शख्सियत का अपमान न करें

Sun, 19 Mar 2023 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी से उनके आवास पर पूछताछ की थी। राहुल ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।

विज्ञापन
As police quiz Rahul Congress tweets Savarkar samjha kya Rijiju says dont insult great personality Updates
किरण रिजिजू और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं, महान व्यक्तित्व का अपमान न करें। उनकी प्रतिक्रिया कांग्रेस के उस ट्वीट पर आई, जिसमें पार्टी ने वीर सावरकर का जिक्र किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल ने विस्तृत जवाब के लिए दिल्ली पुलिस से 10 दिन का समय मांगा, अचानक कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उनकी महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर की गई टिप्पणी पर पूछताछ करने बीते दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी। इस घटना पर कांग्रेस ने रविवार को सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि सावरकर समझा क्या, नाम- राहुल गांधी है। पुलिस से मुलाकात के बाद राहुल गांधी अपने आवास से खुद कार ड्राइव करते हुए निकले थे।



दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी से उनके आवास पर पूछताछ की थी। राहुल ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने उनसे पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए उनके बारे में जानकारी देने को कहा था, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- Mission 2024: जयराम रमेश बोले- कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा संभव नहीं, फिलहाल फोकस विधानसभा चुनावों पर

राहुल ने भेजा प्रारंभिक जवाब
इसके बाद राहुल गांधी ने पुलिस को प्रारंभिक जवाब दिया। राहुल ने चार पेज , 10 पॉइंट में दिल्ली पुलिस को अपना जवाब दिया है। अपने जवाब में राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई को अभूतपूर्व बताया है और आरोप लगाया कि अदाणी मामले को उठाने के चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। अपने प्रारंभिक जवाब में राहुल गांधी ने उनके भाषण के 45 दिन बाद पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए 8-10 दिन का समय मांगा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी राहुल गांधी से पूछताछ की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed