फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने की इन दो गेंदबाजों की सिफारिश

Mon, 23 Jul 2018 12:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin says Indian bowling stronger than England, Kuldeep-Ashwin best combo
team india

इंग्लैंड के कई दौरों पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के साथ उतरना चाहिए क्योंकि साल के इस समय विकेट सूखे होंगे।

Mohammad Azharuddin says Indian bowling stronger than England, Kuldeep-Ashwin best combo
मोहम्मद अजहरुद्दीन

वर्ष 1986 में इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हराने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे अजहर ने कहा कि बर्मिंघम में अगले महीने शुरू हो रही पांच टेस्ट की सीरीज के दौरान भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है क्योंकि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम खेल के सभी विभाग में मजबूत है। 

Mohammad Azharuddin says Indian bowling stronger than England, Kuldeep-Ashwin best combo
Mohammad Azharuddin - फोटो : Getty

अजहर ने कहा, 'इंग्लैंड के लिए भारत को हराना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण अच्छा नहीं है। हमारी टीम काफी मजबूत है। उनके पास जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में सिर्फ दो अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनके साथ चोटिल होने का खतरा है और वे अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin says Indian bowling stronger than England, Kuldeep-Ashwin best combo
कुलदीप यादव

अजहर ने कहा कि भारत को कुलदीप को मौका देना चाहिए क्योंकि सीमित ओवरों में इंग्लैंड की टीम को उनके खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था। अजहर ने हालांकि कहा कि टीम चयन विकेट पर निर्भर करेगा लेकिन संयोजन तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों का होना चाहिए।

विज्ञापन
Mohammad Azharuddin says Indian bowling stronger than England, Kuldeep-Ashwin best combo
मोहम्मद अजहरुद्दीन

उन्होंने कहा, 'अगर घास वाली पिच है तो वे 4-1 के साथ उतर सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप जीतना चाहते हैं तो 3-2 बेहतर संयोजन है। क्योंकि बाद में पिच सूख जाएगी। वहां गर्मी है और पिच से स्पिन मिलेगी विशेषकर अंतिम दो दिन। इंग्लैंड का पलड़ा तभी भारी होगा अगर पिचों पर घास होगी लेकिन अगर पिच पर घास हुई तो उन्हें भी जूझना पड़ेगा क्योंकि हमारे पास भी काफी अच्छे स्विंग गेंदबाज हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed