फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As hundreds of women abused by JD(S) MP Prajwal Revanna Congress demands his arrest

Prajwal Revanna Case: जेडीएस सांसद रेवन्ना के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, जल्द गिरफ्तारी की मांग

Mon, 29 Apr 2024 03:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 29 Apr 2024 03:59 PM IST
सार

Prajwal Revanna Case: जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर सड़कों पर उतरे।

विज्ञापन
As hundreds of women abused by JD(S) MP Prajwal Revanna Congress demands his arrest
प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की सियासत में बड़ी हलचल मच रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हुबली, हासन और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर सड़कों पर उतरे। सभी के द्वारा रेवन्ना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। 

विज्ञापन


अलका लांबा के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन 
बंगलूरू में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। लांबा ने कहा कि सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न की खबर सामने आने के बाद से देश को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के तीन हजार से  अधिक वीडियो आने के बाद भारत के लोगों की अतंरआत्मा को ठेस पहुंची है। बता दें कि यौन उत्पीड़ने से जुड़े कई वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार द्वारा हासन के सांसद के खिलाफ इस मामले में स्पेशल जांच टीम गठित की गई है।  
विज्ञापन


प्रियंका बोलीं- मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी मामले में सरकार को घेरा। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले PM स्वयं जाते हैं। मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग खत्म होने के बाद देश छोड़कर भागे रेवन्ना- पुलिस 
प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए। रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा सरकार को पत्र लिखा गया था। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने उनके खिलाफ एसआईटी जांच शुरू की। तीन सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिजय कुमार सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुमन डी पेन्नेकर और मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लाटकर हैं। एसआईटी को अपनी जांच तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed